Tuesday, July 28, 2015

व्हाट्स ऐप में बिना ग्रुप बनाये एक साथ कई लोगों को मैसेज करें

व्हाट्स ऐप को कौन नहीं जानता, स्‍मार्ट फोन में चैटिंग को नये स्‍तर तक ले जाने में व्हाट्स ऐप का ही हाथ है, यहॉ तक कि फेसबुक जैसी बडी कम्‍पनी के लिये भी व्हाट्स ऐप ने चुनौती खडी कर दी थी, जिसकी वजह से फेसबुक को व्हाट्स ऐप खरीदना पडा। व्हाट्स ऐप में आजकल सिंगल चैट के अलावा ग्रुप मैसेजिंग का भी क्रेज चल रहा है, किसी ग्रुप में एक मैसेज करते ही वह सभी ग्रुप मैम्‍बर्स के पास पहुॅच जाता है और जब वह रिप्‍लाई करते हैं तो वह भी सभी ग्रुप मैम्‍बर्स को दिखाई देती है, लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आप मैसेज तो सभी मैम्‍बर्स को एक साथ करें, लेकिन उनके द्वारा किये गये रिप्‍लाई केवल आप ही दिखाई दें तो व्हाट्स ऐप में इसकी भी व्‍यवस्‍था है - 

इसके लिये आपको व्हाट्स ऐप में ब्रॉडकास्ट मैसेज तैयार करना होगा, इसकी विशेषता यह है कि आप मैसेज ब्रॉडकास्‍ट कई लोगों को एक साथ किया जा सकता है, लेकिन उसका रिप्‍लाई केवल आपको ही दिखाई देगा, ना कि सभी लोगों को, तो आईये जानते हैं कि व्हाट्स ऐप में ब्रॉडकास्ट मैसेज कैसे तैयार करते हैं -

Tuesday, July 14, 2015

एंड्रॉयड फोन के लिये बेस्ट फ्री वॉलपेपर एप्लीकेशन


एंड्रॉयड फोन की खूबसूरती बढाने के लिये वॉलपेपर को यूज किया जाता है, वॉलपेपर से फोन को एक अलग ही लुक मिलता है और एंड्रॉयड फोन में तो लाइव वॉलपेपर की सुविधा भी होती है, जो फोन को और भी आकर्षक बनाता है, वैसे तो फ्री वॉलपेपर डाउनलोड करने की ढेरों साईट हैं और गूगल प्‍ले स्‍टोर पर भी हजारों वॉलपेपर एप्‍लीकेशन है, इनमें से कुछ चुनिन्‍दा और बेहतरीन एप्‍लीकेशन आपके फोन के लिये -

Muzei लाइव वॉलपेपर

अगर अापको फेमस आर्ट वर्क्स के शौकीन हैं, यानि अापको पेंटिग्‍स से प्‍यार है तो यह एप्‍लीकेशन आपके फोन के लिये एकदम परफेक्‍ट है, यहॉ ढेर सारे आर्ट वर्क्स जिन्‍हें आप अपने फोन के वॉलपेपर के तौर पर यूज कर सकते हैं, इसके अलावा आप अपने फोन की गैलरी से भी वॉलपेपर लगा सकते हैं। Muzei लाइव वॉलपेपर डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें

Muzei HD लैंडस्केप्स

लैंडस्केप्स यानि खूबसूरत पहाडी द्रश्‍यों से अगर आपको प्‍यार है, तो यह एप्‍लीकेशन आपके फोन के लिये एकदम परफेक्‍ट है, इस एप में ढेर सारे बेहतरीन लैंडस्केप्स एचडी वालपेपर हैं। इसमें वाईफाई ओनली डाउनलोड मोड है, जिससे अापको डेटापैक भी बचेगा। Muzei HD लैंडस्केप्स डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें

Inspirational Wallpaper - इंस्पीरेशनल वॉलपेपर

Inspirational Wallpaper एप्‍लीकेशन में ढेरों inspirational बैकग्राउण्‍ड मौजूद हैं, जिससे हर रोज एक नई प्रेरणादायी बात आपके मोबाइल से वॉलपेपर पर लगा सकते हो। Inspirational Wallpaper डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें

फ्लैट वॉलपेपर

एंड्रॉयड लॉलीपॉप के फ्लैट वॉलपेपर से तो आप परिचित होगें ही, अगर आपको ऐसे ही और भी फ्लैट वॉलपेपर की तलाश है तो इस एप काे डाउनलोड कीजिये, इसमें एक से एक बेहतरीन फ्लैट वॉलपेपर मौजूद हैं। फ्लैट वॉलपेपर डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें

नॉटिलस वॉलपेपर

अगर आपको पैटर्न वाॅलपेपर पंसद हैं, तो आप इस वॉलपेपर एप्लीकेशन को डाउनलोड कीजिये, इस एप में 16 वॉलपेपर कैटेगरी दे रखी हैं, जिसमें 215 वॉलपेपर हैं। वॉलपेपर को आप अपने फोन में भी सेव कर सकते हैं। नॉटिलस वॉलपेपर डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें

Friday, January 9, 2015

एक डाउनलोड मैनेजर जो यूटयूब से विडियो भी डाउनलोड करे


डाउनलोड मैनेजर इंटरनेट से डाउनलोडिंग को बहुत आसान बना देते है । ज्यादा फाइल डाउनलोड करनी हो या कोर्इ बडी फाइल डाउनलोड करनी हो सबसे बेहतर विकल्प डाउनलोड मैनेजर ही होते है । ऐसे में एक नया बढि.या विकल्प है eagleget इसमें डाउनलोड मैनेजर की सभी जरुरी खूबिया तो है ही साथ ही ये आपको आासानी से यूटयूब विडियो डाउनलोड करने की अतिरिक्त सुविधा भी देता है ।

ये सभी प्रमुख ब्राउजर जैसे फायरफाक्स, ओपेरा, इंटरनेट एक्सप्लोरर और क्रोम के साथ भी जुड जाता है यानि आप सीधे ब्राउजर से ही इसका उपयोग कर सकते हैं और चाहें तो बिना किसी ब्राउजर के सीधे ही इसका प्रयोग कर सकते हैं ।

Friday, January 2, 2015

अपने Mp3 फाइल की आवाज बढाइये ऑनलाइन


अब आप अपने किसी गाने या संगीत की mp3 फाइल की धीमी आवाज को तेज कर सकते है बिना किसी सॉफ्टवेयर या ज्यादा तकनीकी ज्ञान के मुफ्त में ही, बस एक वेबसाइट की मदद से .