Sunday, January 19, 2014

अपने कम्‍प्‍यूटर में पासवर्ड कैसे लगायें

 
 Windows  को अन्‍य व्‍यक्तियों से सुरक्षित रखने के लिए Password का प्रयोग किया जाता है Password लगाने पर जब भी आप कम्‍प्‍यूटर को ऑन करेगे तो पहले Password Type करना  होगा उसके बाद ही कम्‍प्‍यूटर पर कुछ कार्य किया जा सकेगा आईये जानते है  अपने कम्‍प्‍यूटर में पासवर्ड कैसे लगायें -
  1. Start बटन पर क्लिक कीजिये । 
  2. control panel को open कीजिये । 
  3. user account को खोलिये। 
  4. create a password for your account पर क्लिक कीजिये। 
  5. new password box में अपना पासवर्ड लिखिये। 
  6. confirm new password box  में उसी पासवर्ड को दोबारा लिखिये। 
  7. type a password hint में आप अपने password  के लिये कोई hint लिख सकते है यह तब काम आता है जब आप अपने password को भूल गये हो।
  8. अब create password बटन पर click कर दीजिये। 
  9. आपका computer password से सुरक्षित हो चुका है।

Sunday, January 12, 2014

दो कंप्यूटर को जोडिए टीम व्युवर से


अपने कंप्यूटर को टीम व्युवर के नए संस्करण TeamViewer 9.0.24951 से, एक मुफ्त सॉफ्टवेयर जिससे दो कंप्यूटर जो दुनिया के अलग अलग हिस्सों में चाहे कितनी भी दूरी पर हो इंटरनेट के जरिये जोड़कर उन्हें वैसे ही चलाने जैसे आप सामने बैठे हो और एक से दुसरे कंप्यूटर में फाइल/फोल्डर साझा करने के लिए ।

यही नहीं आप इसके जरिये ऑडियो विडियो चैटिंग भी कर सकते है । खराब कंप्यूटर को किसी मित्र की मदद से ठीक कराने और अपने कंप्यूटर में कहीं से भी काम करने की सुविधा देने वाला आसान और मुफ्त टूल ।
इसका उपयोग करने के लिए दोनों कंप्यूटर में ये सॉफ्टवेयर और इंटरनेट कनेक्शन की जरुरत होगी ।
फिर एक कंप्यूटर से दुसरे कंप्यूटर को ID और Password की मदद से जोड़ा जा सकेगा । इसका पासवर्ड हर बार बदल जाता है जिससे आपके बिना बताये कोई भी आपके कंप्यूटर से जुड़ नहीं सकता इसलिए ये सुरक्षित भी है ।

एक बहुत उपयोगी औजार सिर्फ 6.90 MB 
अगर आपको मेरी पोस्ट पसन्द आई तो  Comment जरुर करें 


 डाउनलोड लिंक यहाँ है