Sunday, December 8, 2013

आपके सिस्टम की सभी Corrupted Files और Errors को ठीक करें सिर्फ 10 मिनट

                     



हम लोग के कंप्यूटर में वायरस के कारण या गलत सॉफ्टवेयर डालने के कारण कई बार विंडोज XP  की फाइल्स Corrupt हो जाती है, और फिर कंप्यूटर में कई तरह की परेशानिया आने लगती है, कई प्रोग्राम काम करना बंद कर देते हैं |
सिस्टम कई तरह के Errors बताने लगता है,फिर हमें नई विंडो इंस्टोल करनी पड़ती है,और सभी प्रोग्राम दुबारा इंस्टोल करने पड़ते हैं | लेकिन मैं आपको एक ऐसा तरीका बताता हूँ जिससे आप 10 मिनट में आपके सिस्टम की सभी Corrupted फाइल्स और Errors को ठीक कर सकते हैं|
सबसे पहले आप start पर क्लिक कीजिये फिर run में जाइए वहां टाइप करें sfc /scannow यह ध्यान रहे कि sfc और / [स्लेश] के बीच में स्पेस है.फिर OK कर दीजिये, OK करते ही एक विंडो खुलेगी जिसमें आपको विंडोज XP की CD डालने को कहा जाएगा, CD डालते ही स्कैनिंग चालु हो जाएगी जो 5 से 10 मिनट तक चलेगी.यह आपकी सभी फाइल्स को रिपेयर करेगा और सभी Errors दूर कर देगा. स्केन फिनिश होने के बाद एक बार कंप्यूटर को रिस्टार्ट कर दे |  

अगर आपको जानकारी अच्छी लगती हो और आपके काम की हो तो कमेंट करना ना भूलें।

Saturday, November 9, 2013

Puran Utilities एक ऐसा सॉफ्टवेर जिसमे 20 प्रकार के सॉफ्टवेर हैं|




Puran Utilities एक ऐसा सॉफ्टवेर पैकेज है जिसमे 20 अलग-अलग तरह के सॉफ्टवेर हैं जिनकी मदद से  टेम्प्रोरी फाइल को कंप्यूटर से डिलीट करना,कंप्यूटर रजिस्ट्री फाइल के एरर को फिक्स करना,ब्राउसिंग हिस्ट्री को डिलीट करना,बैच फिक्स करना,कंप्यूटर से किसी फाइल फोल्डर को पूरी तरह से डिलीट करना डिस्क क्लीन करना जेसे बहुत सारे काम को किया जा सकता है । 

     वो सॉफ्टवेर जो Puran Utilities में शामिल है ---

Thursday, November 7, 2013

Portable Software



        एक मुफ्त ओपन सोर्स पोर्टेबल ऑफिस पैक साथ ही एक्स्प्लोरर सर्च टूल, इन्टरनेट एक्स्प्लोरर, एन्वेलप प्रिंटर, एड्रेस बुक, नोट बुक, टेट्रिस गेम और भी उपयोगी Software इस Portable Software में ।


आपके पेन ड्राइव और कंप्यूटर के लिए भी एक उपयोगी SoftwarePortable है इसलिए Install करने की भी जरुरत नही बस किसी एक Folder में Unzip करिए और उपयोग करना शुरू ।


35.61 MB का Portable व मुफ्त सॉफ्टवेयर


Sunday, October 6, 2013

सबसे अच्छा मुफ्त एंटी वायरस




वैसे तो मुफ्त में ढेर सारे एंटी वायरस उपलब्ध है पर उन सबमे सबसे ज्यादा सुरक्षा देने वाला, Antivirus और Anti-spam दोनों की सुविधा देने वाला ये एंटी वायरस है ।

बस इसको अपडेट करते रहें और सम्भव हो तो इसको इंस्टाल करते ही अपने कंप्यूटर के सभी ड्राइव एक एक करके स्कैन कर ले ।

6 महीने से उपयोग कर रहा हूँ अभी तक कोई शिकायत नही है 
 126 MB आकार का आपके कंप्यूटर के लिए एक बेहद जरुरी प्राथमिक सॉफ्टवेयर ।


 डाउनलोड लिंक यहाँ है

Thursday, September 12, 2013

PDF File के लिए बहुउपयोगी Software



पीडीऍफ़ फाइल से जुडी कई समस्याओं और जरूरतों के समाधान के लिए एक ही औजार । अब पीडीऍफ़ फाइल एडिटिंग के कई अलग तरह के कार्य इस एक टूल की मदद से ही आसानी से कर सकेंगे । 
इसमें लगभग 15 तरह की Editing  पीडीऍफ़ फाइल पर की जा सकती हैं। 
नीचे दिए विकल्पों के नाम पर link है जिन पर click करके आप उन webpage  तक पहुँच सकते हैं जहाँ बताया गया है की इन विकल्पों के प्रयोग कैसे करें । 
The following table explains each free function. Please click each item to see the details.
1.Mergeदो या अधिक पीडीऍफ़ फाइल को जोड़कर एक फाइल बनाने के लिए
2.Split or Reorderकिसी पीडीऍफ़ फाइल से एक या अधिक पेज से नयी फाइल बनाने या पीडीऍफ़ फाइल में पेज के क्रम को बदलने के लिए
3.Encrypt and Decrypt with Security Optionsपीडीऍफ़ फाइल में पासवर्ड लगाकर उसे सुरक्षित बनाने के लिए
4.Rotate and Cropइसमें आप पेज को 0, 90, 180, 270 डिग्री तक घुमा सकते हैं और पेज के किसी खास हिस्से को Crop कर सकते हैं ।
5.Reformatअनेज पेज को एक में शामिल कर पीडीऍफ़ फाइल प्रिंट करने पर पेपर और इंक दोनों की बचत कर सकते हैं
6.Header and Footerहेडर और फूटर जोड़ने की सुविधा
7.Watermark by Stylized Textपीडीऍफ़ फाइल में Stylized Text Stamp जोड़कर अपनी पहचान पीडीऍफ़ फाइल में लगा सकते हैं ।
8.Watermark by Imageआप अपने चित्रों (bmp, jpg, gif, png, tiff, and wmf फोर्मेट्स में )। को भी वाटरमार्क की तरह उपयोग कर सकते हैं ।
9.Convert Images to PDFइमेज फाइल्स को (bmp, jpg, gif, png, tiff, and wmf फोर्मेट की ) पीडीऍफ़ फाइल में कन्वर्ट कर सकते हैं ।
10.Convert PDF into imagesइस विकल्प में आप पीडीऍफ़ फाइल को इमेज फाइल (png, jpg, bmp and tiff) में बदल सकते हैं ।
11.PDF Form Fields: Delete, Flatten, Listपीडीऍफ़ फाइल के फॉर्म को आप व्यवस्थित कर पायेंगे इस विकल्प से
12.Convert PostScript(PS) File into PDFपोस्ट स्क्रिप्ट फाइल को पीडीऍफ़ फाइल में बदलने की सुविधा
13.Add Informationपीडीऍफ़ में अतिरिक्त जानकारियाँ जोड़ने का विकल्प
14.Free Scannerएक स्कैनर जिससे आप अपने दस्तावेजों को चित्र (PNG, JPG, BMP, TIF, GIF) या फिर पीडीऍफ़ फाइल के रूप में सुरक्षित कर सकें ।
15.Create Transparent Imageपारदर्शिता नियंत्रण
ये औजार 9.1 एमबी आकार का है और इसके उपयोग लिए एडॉब रीडर और  Ghost Script  की जरुरत होती है।  इस टूल को इंस्टाल करने के बाद ये घोस्ट स्क्रिप्ट खुद ही डाउनलोड कर इंस्टाल कर लेता है पर इसके लिए इंटरनेट कनेक्शन की जरुरत होगी ।

 डाउनलोड लिंक यहाँ है

Monday, August 26, 2013

माउस और कीबोर्ड को लॉक करें



       अगर आपको अपना कंप्यूटर छोड़कर थोड़े या ज्यादा समय के लिए जाना पड़ता है और आप चाहते हैं कि आपके पीछे कोई आपके कंप्यूटर का उपयोग ना करे तो एक आसान और मुफ्त औजार आपके लिए ।इसके उपयोग से आप दायें बाएं या बीच के Mouse Button या सभी को Lock कर सकते हैं । Keyboard Lock करने के भी चार विकल्प है चुनने के लिए । इसमें आप अपनी पसंद का पासवर्ड लगा सकते हैं।  जिससे आप ही इसका उपयोग कर सकें । 
सिर्फ 754 Kb का Free Software.

Thursday, August 15, 2013

नन्हे बच्चों के लिए हिंदी वेबसाइट


दोस्तों आज मैं नन्हे -मुन्ने बच्चों के लिए एक ऐसी वेब साईट लेकर आया हूँ।  जो तीन से पांच वर्ष के बच्चों के लिए अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराती है।  इस साईट में वर्णज्ञान बच्चों को वर्णों का ज्ञान दिया जाता है।  अंकज्ञान में अंकों का ज्ञान दिया जाता है। रंग ज्ञान में रंगों का ज्ञान दिया जाता है। इनके अलावा जानवरों, पशु-पक्षियों के चित्र व नामों का ज्ञान दिया जाता है।
बच्चों के मनोरंजन के लिए कवितायेँ,कहानियां व चलचित्र  आदि सब कुछ इस साईट पर उपलब्ध है। यदि आप नन्हे मुन्नों को पढ़ाने के लिए अच्छी व आसान सी वेबसाइट ढूढ़ रहे है। तो यह वेबसाइट आपको जरुर मदद करेगी। अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगे तो कमेंट बॉक्स में अवश्य लिखें।   

वेबसाइट के लिए यहाँ क्लिक करें ।  

Monday, August 12, 2013

कम्‍प्‍यूटर की सारी जानकारी लें बस एक क्लिक में


क्‍या आपको पता है कि आपके कम्‍प्‍यूटर में हार्डडिस्‍क, रैम, मदरबोर्ड, या प्रोसेसर कौन सी कम्‍पनी के है और उनका मॉडल नम्‍बर आदि क्‍या है या उनकी क्षमता कितनी है, अगर नहीं तो एक आसान सा तरीका है पता करने का अगर आप विण्‍डोज एक्‍सपी इस्‍तेमाल कर रहे हैं तो आपको स्‍टार्ट बटन पर क्लिक करना होगा और रन कमाण्‍ड को ओपन करना होगा  रन कमाण्‍ड ओपन होने के बाद आपको बाक्‍स में dxdiag टाइप कर Ok  पर क्लिक करना होगा ऐसा करते ही आपके सामने एक विण्‍डो खुल जायेगी जिसमें आपके सिस्‍टम की सारी जानकारी मिल जायेगी।  

अगर आपके पास विण्‍डोज 7 है तो बस आपको अपने स्‍टार्ट मीनू के सर्च बाक्‍स में run टाइप करना है जिससे रन विण्‍डो ओपन हो जायेगी, जिसमें आपको dxdiag टाइप कर Ok पर क्लिक करना होगा और विण्‍डोज 7 की भी सारी जानकारी आपको मिल जायेगी

Sunday, August 11, 2013

किसी भी फाइल को खोलने वाला सॉफ्टवेर

 https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiJN9Xw-GtII6O5SH4mhZaycLTA_BPIEi1pt-mzTvSB8JjUXPqmzmfhN5wr8w9oGrY5R06qdrNc1ebRqtqzJBxkXCqNblz-OfEOQ0DpZF5eOUnYuV-mrlTWzi3DJjPGTJc2gxmc-8WH1hQ/s320/free-opener.jpg




          दोस्तों आज मैं आपके लिए लाया हूँ एक ऐसा सॉफ्टवेर जो कई प्रकार की फाइल्स OPEN कर सकते हैं।
हम अपने कंप्यूटर में सारे सॉफ्टवेर नहीं रख सकते हैं।
हमें अलग-अलग फाइल्स को खोलने व देखने के लिए अलग-अलग SOFTWARE की आवश्यकता पड़ती है। यह सॉफ्टवेर लगभग 80 से ज्यादा प्रकार की फाइलों को खोलने की सुविधा प्रदान करता है।
यह सॉफ्टवेर निम्न प्रकार की फाइलों को खोल सकता है।

Supported File Types :- 

Code Files (.vb, .c, .cs, .java, .js, .php, .sql, .css, .aspx, .asp) 
Web Pages (.htm, .html)  
Photoshop Documents (.psd) 
XML Files (.resx, .xml)  
PowerPoint® Presentations (.ppt, .pptx, .pps) 
Media (.avi, .flv, .mid, .mkv, .mp3, .mp4, .mpeg, .mpg, .mov, .wav, .wmv, .3gp, .flac)  
Microsoft® Word Documents (.doc, .docx) 
SRT Subtitles (.srt)  
RAW Images (.arw, .cf2, .cr2, .crw, .dng, .erf, .mef, .mrw, .nef, .orf, .pef, .raf, .raw, .sr2, .x3f) 
Icons (.ico)  
Open XML Paper (.xps) 
Torrent (.torrent)  
Flash Animation (.swf) 
Archives (.7z, .gz, .jar, .rar, .tar, .tgz, .zip)  
Rich Text Format (.rtf) 
Text Files (.bat, .cfg, .ini, .log, .reg, .txt)  
Apple Pages (.pages) 
Microsoft® Excel Documents (.xls, .xlsm, .xlsx)  
Comma-Delimited (.csv) 
Outlook Messages (.msg)  
PDF Documents (.pdf) 
vCard Files (.vcf)  
EML Files (.eml)

Wednesday, August 7, 2013

जानिए अपने भविष्य से जुडी बाते


हमारे जीवन में बहुत सी ऐसी बाते होती है जो हम जानना चाहते है जैसे कि हमारी राशि क्या है हमारे आने वाले दिन केसे होंगे, हमारे लिए कोन सा रंग शुभ है और कोन सा रंग अशुभ है, हमारा वैवाहिक जीवन केसा होगा सी ही बहुत सी ऐसी बाते है जो हमारे दिमाग में चलती रहती है
                 इन्ही सब बातो को जानने के लिए हम या तो पंडित कि शरण में जाते है या फिर कंप्यूटर पर कुंडली नाम के सोफ्टवेयर में अपने भविष्य के बारे में पता लगाते है जमाने के साथ साथ आजकल के पंडित भी बदल गये है जहा पहले जमाने में पंडित हाथो को देखकर ही कुंडलिया बना देते है वही आजकल के पंडित कुंडली बनाने के लिए कंप्यूटर का ही साहरा लेते है

  डाउनलोड लिंक यहाँ है

Thursday, August 1, 2013

फोल्डर और पार्टीशन ड्राइव लॉक करें


फाइल फोल्डर एवं ड्राइव तक को लॉक करने या अन्य user से छुपाने का आसान Software ।
अपने फाइल फोल्डर को चुनिए और उन्हें खोलने या दुबारा दिखाने के लिए पासवर्ड से सुरक्षित कीजिये ।
इस सॉफ्टवेर की सहायता से आप किसी भी फाइल, फोल्डर व ड्राइव को पासवर्ड से लॉक कर सकते हैं।

यह एक 3 MB का छोटा सा सॉफ्टवेर है।
ये ट्रायल वर्जन है पूरे वर्जन के लिए मेल करें  bhupendrjoshi@gmail.com पर

 डाउनलोड लिंक यहाँ है

Friday, July 26, 2013

कंप्यूटर के शुरू होने की आवाज बदलिए

https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhbt3u7F5QjOQ3J_H7hVz7SY1i2a1q069PCiVZhq3ZmILctotbW2X8kmafycm3bVz_MJBWorZAHhkuP_0oRq5PYHHFO3tRHPsGGDgP_Zkn7rYQj7GVOTj0O3OpqJimIR-f15al2lJRNSPIE/s1600/aero.jpg
अगर आपका कंप्यूटर शुरू होते हुए विंडोज की Startup Sound की बजाये आपकी पसंद का संगीत सुनाये तो आपको कैसा लगेगा।

एक छोटे से पोर्टेबल टूल के जरिये जिसका नाम है Startup Sound Changer, ये एक छोटा पोर्टेबल टूल है जो आपको बहुत आसानी से स्टार्ट अप साउंड बदलने की सुविधा देता है ।


इसके लिए आपके कंप्यूटर पर विंडोज विस्टा या उससे आगे का विंडोज संस्करण इंस्टाल होना चाहिए और एक साउंड फाइल जो wav फॉर्मेट में हो ।


फिर इस टूल को डाउनलोड कर Winrar से Unzip कीजिये और यह सॉफ्टवेर शुरू कीजिये फ़िर Replace बटन पर क्लिक कर अपनी पसंद की साउंड फाइल चुन लीजिये बस आपका कंप्यूटर आपका संगीत बजाते हुए शुरू होगा ।
आप वापस पुराने स्टार्ट अप साउंड पाना चाहें तो Restore बटन पर क्लिक  करना होगा ।

  यह सॉफ्टवेर केवल 318 KB. आकार का छोटा और मुफ्त है  ।


डाउनलोड लिंक यहाँ है

Tuesday, July 23, 2013

किसी भी सॉफ्टवेयर को पूरी तरह से अनइन्स्टाल कीजिये


अनुपयोगी सॉफ्टवेयर हटाते समय अक्सर उसके कुछ अंश कंप्यूटर में बाकी रह जाते है खासकर इंटरनेट टूलबार पूरी तरह हटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है, ऐसे कुछ टूल हैं जो इस तरह के सॉफ्टवेयर को पूरी तरह हटाने का काम करते हैं ।

ऐसा ही एक टूल है Advanced Uninstaller PRO जिसके लिए ताजा खबर है की अब इसको पूरी तरह मुफ्त कर दिया गया है ।

इसे उपयोग करना भी आसान है इसके मुख्य विंडो में Uninstall Programs विकल्प पर क्लिक करें आपके सामने कंप्यूटर में इंस्टाल सॉफ्टवेयर की एक सूची आएगी उसमें से जिस भी सॉफ्टवेयर को हटाना चाहे उसे चुनकर नीचे Uninstall बटन पर क्लिक कर दें जिद्दी प्रोग्राम हटाने के लिए Forced Removal बटन पर क्लिक करें।
ये एक टूल आपके कंप्यूटर से जुड़े कई मुश्किल कामों को आसान बना देता है नाम के अनुरूप ये प्रोग्राम को अनइंस्टाल तो करता ही है साथ ही
monitor app installation,
clean and manage Start menu, manage fonts,
manage Control Panel applets,
Windows Services manager,
duplicate files,
file shredder,
cookie manager for Internet Explorer, Google Chrome and Mozilla Firefox browsers,
registry cleaner, registry optimizer
जैसे अन्य उपयोग भी है ।

पर ध्यान रखें की अगर आपको इसके अतिरिक्त विकल्पों के विषय में आपको जानकारी ना हो तो इन विकल्पों में कोई अवांछित बदलाव आपके कंप्यूटर के जरुरी कामों में बदलाव कर सकता है ।

सिर्फ 20.13 एमबी आकार का मुफ्त उपयोगी औजार ।

डाउनलोड लिंक यहाँ है

Sunday, July 21, 2013

विज्ञापनों से पायें छुटकारा

इंटरनेट कई लाभ प्रदान कर सकता है, लेकिन यह भी कुछ कमियां के साथ आता है. बहुत सी वेब साइट्स पर अनेक प्रकार के विज्ञापन आते है जो हमे हमारा काम करने में परेशानी पैदा करते हैं।   
 बहुत से वेब ब्राउज़र में विज्ञापन ब्लॉकर्स शामिल हो सकते हैं, लेकिन ज्यादातर समय, वे अप्रभावी होते हैं। कष्टप्रद विज्ञापनों से अपने आप को बचाने के लिए, आपको केवल AdFender चलाने की जरूरत है। AdFender विज्ञापन, बैनर और अन्य कष्टप्रद विज्ञापनों को हटा देगा। AdFender के चलने के बाद किसी भी वेबसाईट को बगेर विज्ञापन के पाएंगे। 

AdFender एक मुफ्त सॉफ्टवेर है।

Wednesday, July 17, 2013

ऑनलाइन हिंदी में टाइपिंग सीखें

 हिंदी में टाइपिंग करना थोडा मुश्किल ही रहा है वो इसलिए की कीबोर्ड हिंदी में होते हैं और इंग्लिश टाइपिंग सिखाने के लिए ढेरों प्रोग्राम उपलब्ध हैं पर हिंदी टाइपिंग सिखाने के लिए अभी तक कोई सॉफ्टवेयर मौजूद नहीं था । पर अब नहीं मैं आपको एक वेबसाइट का लिंक दे रहा हूँ जो आपको ऑनलाइन हिंदी टाइपिंग सिखाएगा वो भी हिंदी भाषा में ही ।
       यहाँ से आप हिंदी फोंट्स भी Download कर सकते हैं । इसके अलावा Font Converter भी उपलब्ध है ।



Wednesday, July 10, 2013

किसी भी फाइल को बदलें PDF में


अपने किसी भी Document जिसे आप Print कर सकते उसे अब आसानी से PDF File के रूप में बदल सकते है।
जिस भी फाइल को PDF में बदलना चाहते है उसे Open कर प्रिंट पर क्लिक करें
प्रिंटर की सूची में doPDF को चुने ok या प्रिंट पर क्लिक करें
अब आपसे वो स्थान पूछा जायेगा जहाँ पर आप नयी बनी पीडीऍफ़ फाइल रखना चाहते है
अपनी पसंद का फोल्डर चुन कर इसे सेव कर दें ।

सिर्फ 4.25 एमबी का उपयोगी औज़ार ।

डाउनलोड लिंक यहाँ है

Thursday, July 4, 2013

फोल्डर के सभी चित्रों का आकार बदले एक क्लिक से


किसी फोल्डर में रखे सारे फोटो को बनाइये एक जैसे आकार में इस मुफ्त और पोर्टेबल फोटो रीसाइज़ टूल से ।
अपना एक फोल्डर चुने जिसमे नयी बनी फोटो सेव करना चाहते हो बस एक क्लिक करते ही आपके सभी फोटो एक आकार में वहां आ जाएँगी ।

डाउनलोड लिंक यहाँ है

जानिए आपका कंप्यूटर कब शुरू और बंद हुआ


वैसे शायद आपको इसकी जरुरत न हो पर अगर आपके कंप्यूटर को आपके अलावा अन्य लोग भी उपयोग करते हैं तो अपने कंप्यूटर पर नजर रखने का ये एक बेहतर विकल्प बन सकता है .

 एक छोटा सा सोफ्टवेयर TurnedOnTimesView जो आपको बताएगा की आपका कंप्यूटर कब कब बंद शुरू या रिस्टार्ट किया गया है और अगर आपका कंप्यूटर कभी किसी तकनीकी वजह से बंद या रिस्टार्ट हुआ हो तो उसकी सूचना भी आपको इस टूल में मिल जायेगी  . अगर आप चाहें तो पूरी जानकारी को HTML, TXT, XML, CSV फाइल फॉर्मेट में सुरक्षित भी कर सकते हैं .
ये एक पोर्टेबल टूल है इसलिए इसे इंस्टाल करने की जरुरत नहीं बस अनजिप कीजिये और TurnedOnTimesView.exe को शुरू कर दीजिए .

सिर्फ ६४ केबी आकार का मुफ्त पोर्टेबल टूल 

Friday, June 28, 2013

पीडीऍफ़ रीडर प्रोग्राम


पीडीऍफ़ फाइल्स को देखने के लिए एडॉब रीडर के बाद दूसरे सबसे लोकप्रिय पीडीऍफ़ रीडर प्रोग्राम का नया संस्करण  Foxit Reader 5.0.1 Build 0523

29 एमबी आकार का मुफ्त उपयोगी औजार ।

डाउनलोड लिंक यहाँ है

भारतीय ऑनलाइन अख़बार एक ही जगह


भारत के सभी प्रमुख अखबार अब ऑनलाइन उपलब्ध है पर सबके वेबपते ढूंढना और याद रखना संभव नहीं है । एक वेबसाइट  है जो भारत के विभिन्न भाषाओ के अख़बारों को ऑनलाइन पढ़ने की सुविधा एक ही जगह पर उपलब्ध कराती है । इस वेबसाइट में आप हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली,गुजरती , कन्नड़, कोंकणी , मलयालम , तमिल, तेलगु , उर्दू, पंजाबी और ओडिया अख़बार  पढ़ सकते है ।

इसमें राज्य या जिले के अनुसार अखबार चुन सकते है ।

एक उपयोगी वेबसाइट शायद आपके काम आये ।

वेबसाइट के लिए यहाँ क्लिक करें

Tuesday, June 25, 2013

अपने कंप्यूटर को तुरंत कैसे शटडाऊन करें

आज आपको कंप्यूटर को तुरंत शटडाऊन करने का तरीका बता रहा हूँ, ये मत समझिये कि जब आप सीधे कंप्यूटर के आन आफ का बटन दबाते हैं वो शटडाऊन होता है और सबसे फास्ट होता है। आन आफ का स्विच दबाकर बंद करना अच्छा नही होता लेकिन जो तरीका मैं बता रहा हूँ उस तरीके से कंप्यूटर उचित ढंग से बंद तो होता ही है साथ में तुरंत होता है। 

1. सबसे पहले टॉस्क मैनेजर में जाईये, इसके लिये आपको दबाना है CTRL + ALT + DEL  Keys
2. फिर दबाईये ALT + U, ये वास्तव में शॉर्टकट  है टॉस्क मैनेजर के शटडाऊन की कुंजिया दिखाने का
3. उसके बाद दबायें CTRL और इसे छोड़े बिना क्लिक कीजिये शटडाऊन या टर्न आफ के Menu item में

trick to instant shutdown

बस आपके पांच तक गिनती गिनने तक आपका कंप्यूटर हो जाएगा  शटडाऊन यानि बंद। स्टेपस देखकर आपको तरीका लंबा लग रहा होगा लेकिन एक बार करेंगे तो लगेगा ये तो बहुत आसान है। ये मैंने विंडोज XP में करके देखा है ।

Monday, June 24, 2013

बच्चों के लिये 6 सुपर वेबसाईटस

 छुट्टियों में बच्चे पढ़ना ना चाहे लेकिन आप चाहें कि वो थोड़ी देर ही सही कुछ तो पढ़ें। ऐसे समय के लिये बच्चों को कैसे व्यस्त  रखें कि उनको लगे वो खेल भी रहे हैं और कुछ सीख भी रहे हैं। उसका कुछ ईलाज इन 6 वेब साईटस से शायद हो जाये, जिसमें वो खेल खेल में कुछ सीख भी जायेंगे यानि मस्ती मजा और ज्ञान एक साथ।

1. Funbrain (फनब्रेन)
2. A+ Math (ए प्लस गणित)
3. Cool Math 4 Kids (बच्चों के लिये कूल गणित)
4. AAA Math (ट्रिपल गणित)
5. Math Forum (गणित फोरम)
6. Study Island (स्टडी द्वीप)

अपना नाम कंप्यूटर की सिस्टम घड़ी (clock) में कैसे दिखायें

कैसा लगेगा अगर AM PM के साथ साथ आपका नाम भी System Clock में दिखने लगे, कैसे करेंगे वो मैं बता देता हूँ । वैसे अगर देखा जाये तो इस ट्रिक का कोई और यूज नही है सिवाय दूसरों को इंप्रेस करने के लेकिन पल भर के लिये थोड़ा आनंद तो मिल ही जाता है।
कंप्यूटर  की सिस्टम  क्लॉक की सेटिंग रीजनल सेटिंग पर जाकर की जाती है, वहाँ पर ही बताया जाता है टाईम का फोर्मेट मतलब कि सुबह का वक्त (AM) या फिर रात का वक्त (PM)। बस वहीं पर है इस ट्रिक का कंट्रोल।
Start–>Control Panel मेनु पर जायें उसके बाद Regional and Language Options पर डबल क्लिक करें (अगर आप के पास XP है और ये कैटेगरी के हिसाब से आप्शन दिखाता है तब Date, Time, Language and Regional Options पर क्लिक करना है, उसके बाद Regional and Language Options पर क्लिक)।

उसके बाद Regional Options वाले टैब में Customize वाले बटन पर क्लिक करिये, एक नई विंडो ओपन होगी इसके Time वाले टैब पर क्लिक कीजिये फिर AM Symbol और PM Symbol वाले ड्राप डाऊन बॉक्स में AM और PM के आगे जो नाम चाहते हैं टाईप कर दीजिये। उसके बाद ओके पर क्लिक करके इस विंडो को बंद करें, फिर ओके करके दूसरी विंडो को बंद करें। बस सिस्टम क्लॉक में फिर देखिये  आपका नाम कैसा लगता है।  ध्यान रहे कि ड्राप डाऊन बॉक्स की लिमिट १२ अंग्रेजी करेक्टर (अक्षर) की है, दूसरा कुछ टाईम पर डिपेंड प्रोग्राम समस्या खड़ी कर सकते हैं क्योंकि उन्हें समझेगा नही ना आपका नाम किस तरह के फॉर्मेट में आता है।

Monday, June 17, 2013

ऑनलाइन विडियो को mp3 के रूप में डाउनलोड करें

 अगर आप यूट्यूब या डेलीमोशन जैसे साईट के विडियो से सिर्फ mp3 ही डाउनलोड करना चाहते हैं तो आपकी मदद एक वेबसाईट कर सकती है जो आपको ऑनलाइन विडियो को mp3 के रूप में उपलब्ध कराती है वो भी बिना कोई सॉफ्टवेयर इंस्टाल किये ।

इसलिए आप इसका प्रयोग कहीं से भी और किसी भी कंप्यूटर से कर सकते हैं । आपको बस उस वेबपेज की लिंक इसमें पेस्ट करनी है जिसके विडियो को आप mp3 में बदलना चाहते है और DOWNLOAD बटन पर क्लिक करते ही थोड़ी देर में आपके लिए mp3 फाइल डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएगी ।

इस वेबसाइट पर जाने के लिये यहाँ क्लिक करें । 

Thursday, June 13, 2013

आप के कंप्यूटर में लगे हर USB की पूरी जानकारी सिर्फ एक क्लिक में |

USB Deview एक छोटा सा सॉफ्टवेर है जो आपको ये जानकारी देता है कि  आप के कंप्यूटर में कौन कौन सा USB डिवाईस लगा है |
आप के कंप्यूटर में लगे हर USB की पूरी जानकारी जैसे  name ,description, device type, serial number (for mass storage devices),VendorID, ProductID,या फिर डिवाईस कब आप के कंप्यूटर में लगा या फिर उसको कब निकाला गया,किसी भी USB को आप के कंप्यूटर से सुरक्षित  निकाला गया या नहीं ये सारी जानकारी आप को एक क्लिक में यह सॉफ्टवेर आप को देगा |



यह  एक छोटा सा सिर्फ 68 kb का सॉफ्टवेर है जिसको इंस्टाल करने की ज़रूरत भी नहीं है क्योंकि यह एक पोर्टेबल सॉफ्टवेर है |

 डाउनलोड लिंक यहाँ है | 

वायरस और स्पाइवेयर में फर्क जानिए


अभी आपके कंप्यूटर के दो बड़े दुश्मन है Virus और Spyware हमें लगता है की ये दोनों एक ही है और एक मुफ्त का एंटी वायरस प्रोग्राम इंस्टाल कर हम सुरक्षित महसूस करते हैं पर ये काफी नहीं है ।

यहाँ पर अपनी तरह से बताने का प्रयास करूँगा की Virus और Spyware क्या है ।

Spyware

इसका मुख्य कार्य होता है बिना आपको पता चले के आपके कंप्यूटर से जानकारियाँ चुराना ।
ये कई तरह से आपके कंप्यूटर को निशाना बना सकते हैं । ये किसी वायरस के साथ भी आ सकते हैं या किसी सॉफ्टवेयर के साथ भी या इंटरनेट सर्फ़ करते वक़्त किसी साईट या किसी विज्ञापन से भी वैसे ये ज्यादातर विज्ञापन माध्यमो से जुड़े होते है जिन्हें adware कहा जाता है । अभी इनके फैलने का सबसे तेज साधन है यूएसबी पेन ड्राइव ।

ये आपके कंप्यूटर को ..
अनचाहे विज्ञापनों,
आपके महत्वपूर्ण व्यक्तिगत और व्यावसायिक जानकारियों की चोरी,
आपके कंप्यूटर की सेटिंग्स को बदलने
जैसे तरीकों से नुकसान पहुंचाते हैं ।

आपको ज्यादातर परेशान करते है आपके कंप्यूटर पर होम पेज बदलकर, आपके कंप्यूटर को धीमा और क्रेश करके, आपके ब्राउजर पर अनचाहे टूलबार जैसे अतिरिक्त उपकरण लगाकर, आपके कंप्यूटर पर अतिरक्त फोल्डर्स बनाकर, आपके कंप्यूटर की रजिस्ट्री सेटिंग टास्क मैनेजर को बंद करने और एंटी वायरस को इंस्टाल न होने देने जैसे कार्यों से ।

ज्यादातर मुफ्त एंटी वायरस स्पाइवेयर से सुरक्षा नहीं देते है ।
अगर आपको भी ऐसी कोई समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो किसी अच्छे एंटी स्पाइवेयर का उपयोग तुरंत करें ।

Virus

ये ऐसे प्रोग्राम्स हैं जो आपके कंप्यूटर को नुकसान पहुँचाने के लिए ही बने है ।
जायदातर ये आपके कंप्यूटर के महत्वपूरण फाइल्स और डाटा को नष्ट कर देते है या आपके कंप्यूटर के हार्डवेयर तक को नुकसान पहुंचाते हैं ।

ये ज्यादातर इमेल और सॉफ्टवेयर जैसे साधनों से फैलते हैं पर इन्हें खुद ही फैलने लायक बनाया जाता है ।
ये एक दुसरे से जुड़े कंप्यूटर में या आपके इमेल अकाउंट से आपके इमेल्स के साथ भी आपनी जानकारी में आये बिना बहुत तेजी से फ़ैल सकते हैं ।

और एक निश्चित समय पर या तुरंत भी आपके कंप्यूटर को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाते है कभी कभी तो इतना की आपका पूरा कंप्यूटर ही बेकार हो जाता है ।

इनसे बचने के लिए एक अच्छा एंटी वायरस जरुरी है और ये भी की आप अनजाने इमेल को ना ही खोले ।

वैसे ये दोनों ही आपके कंप्यूटर के लिए नुकसानदायक है तो अपने कंप्यूटर की सुरक्षा के लिए थोडा  
पैसेखर्च कर एक अच्छा एंटीस्पाइवेयर एंटीवायरस प्रोग्राम खरीद लेना बेहतर है ।

Monday, June 10, 2013

कुछ 3D वालपेपर्स

कुछ खूबसूरत वालपेपर्स आपके डेस्कटॉप के लिए ।सभी वालपेपर्स 1024x768 आकार के हैं ।


 

कैसे निकाले अटकी हुई सीडी/डीवीडी ड्राइव से

यदि आपकी सीडी या डीवीडी, ड्राइव में फंस गई है और आप निकाल नहीं पा रहे है तो नीचे दिये गये कुछ चरण आपको सीडी निकालने में मदद कर सकते है.

1. कम्प्यूटर का पावर स्वीच बंद करें.
2. सीडी ड्राइव में सामने की ओर ट्रे के ठीक नीचे एक होल होता है जिसे इमरजेंसी होल कहते है. एक 3 इन्च लम्बी पीन लेकर इसमें डाले और हल्का सा प्रेस करें. सीडी ड्राइव की ट्रे थोड़ी सी बाहर की तरफ आ जायेगी.
3. अब ट्रे को आप आसानी से हाथ से पकड़कर बाहर की ओर खींच सकते है.
4. अब कम्प्यूटर ऑन कर सकते है.

Sunday, June 9, 2013

नया Ccleaner 4





सबसे लोकप्रिय और बहुत उपयोगी टूल CCleaner अब थोड़ा और बेहतर होकर नए संस्करण CCleaner 4.00.4064 में उपलब्ध है .


इसमें थोड़े बदलाव हुए है जो इसे पहले से बेहतर बनाते है  साथ ही इसमें एक नयी सुविधा जोड़ी गयी है Duplicate File Finder इसकी मदद से आप अपने कंप्यूटर पर अलग अलग जगह पर रखी हुई एक ही फाइल को ढूंढ सकेंगे और गैर जरुरी फाइल्स को हटा सकेंगे

 सिर्फ 4 .11  एमबी आकार का मुफ्त उपयोगी औज़ार .

डाउनलोड लिंक यहाँ है 

अब और भी बेहतर नया SuperAntiSpyware


अगर आप इंटरनेट का उपयोग करते हैं तो वायरस के अलावा भी कई खतरे है तो आपके कंप्यूटर को कुक्सान पहुंचा सकते हैं ऐसे में एंटी वायरस के साथ एक और सुरक्षा औजार जो आपको सुरक्षित तो रखेगा ही आपके खराब हो चुके कंप्यूटर को ठीक भी करने में आपकी मदद करेगा नया SUPERAntiSpyware 5.0.1134 Final

ये नया संस्करण पहले से जयादा आकर्षक, तेज है ही Spyware, Adware, Trojans, worms, keyloggers से बेहतर सुरक्षा भी देता है साथ ही browser hijackers(ऐसे प्रोग्राम या वेबसाइट जो आपके ब्राउजर पर होमपेज,सर्च इंजन या टूलबार इन्स्टाल कर देते है ) की समस्या से भी मुक्ति दिलाता है ।

इस नए संस्करण में आप पूरे कंप्यूटर, किसी एक ड्राइव या फोल्डर के साथ ही मोबाइल फोन को भी स्कैन कर सकते हैं ताकि आपका फ़ोन भी समस्याओं से मुक्त रहे ।

एक बेहद जरुरी मुफ्त उपयोगी औजार 25 एमबी आकार में ।


इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें

Saturday, June 8, 2013

अपने विंडोज को बनाइये पहले जैसा



वायरस या अन्य कारणों से अगर आपके विंडोज में खराबी आ गयी है या फिर ये धीमा हो गया है तो इसे फिर से नए जैसा बनाइये इसे "रिफ्रेश" करके ।
अब आप अपने विंडोज की सेटिंग्स को इनके प्राम्भिक रूप में ला सकते हैं बस एक ही क्लिक में ।

ये आपके विंडोज में आई रजिस्ट्री से जुडी समस्याओ और सिस्टम सर्विसेस को इनके मूल रूम में पहुंचा देता है और टेम्पररी फाइल्स और प्रिफेच फाइल्स को साफ़ करके आपके कंप्यूटर को पहले जैसा तेज बनाता है वो भी बस एक क्लिक में ।

ये विंडोज में खराबी आने और धीमें होने पर उपयोगी है पर अगर आप अपने कंप्यूटर पर चल रहे विंडोज से संतुष्ट हैं तो इसे उपयोग ना करें । इससे आपके प्रोग्राम्स और फाइल्स को कोई नुकसान नहीं होगा । बस इसे चलाइए अपना कंप्यूटर रिस्टार्ट कीजिये और फर्क देखिये ।

एक उपयोगी मुफ्त औजार सिर्फ 2 एमबी आकार में ।

 डाउनलोड लिंक यहाँ है