Sunday, December 27, 2015

पेन ड्राइव के लिए माइक्रोसॉफ्ट सुरक्षा स्कैनर


आज के समय से पेन ड्राइव एक कम्‍प्‍यूटर से दूसरे कम्‍प्‍यूटर में डाटा आदान प्रदान करने का प्रमुख साधन है, इसी कारण से पेन ड्राइव में वायरस का अधिक संक्रमण रहता है, लेकिन मजबूरन पेनड्राइव का प्रयोग करना ही पडता है। कम्‍प्‍यूटर वायरस के परागण के लिये पेन ड्राइव अच्‍छा साधन है। 
पेन ड्राइव में वायरस आना तो कोई रोक नहीं सकता है, लेकिन पेनड्राइव से कम्‍प्‍यूटर में वायरस को आना तो रोका जा सकता है। 
Microsoft  Safety Scanner एक माइक्रोसॉफ्ट द्वारा बनाया गया है, यह फ्री उपलब्‍ध भी है, इसकी सहायता से आप मालवेयर, एडवेयर, स्‍पाईवेयर आदि को आसानी से स्‍कैन कराकर रिमूव कर सकते हो। 
 Microsoft सुरक्षा स्कैनर on-demand स्कैनिंग प्रदान करता है और वायरस, स्पाईवेयर और अन्य malicious software को निकालने में मदद करता है . यह एक मुफ्त डाउनलोड सुरक्षा उपकरण है। यह अपने मौजूदा एंटीवायरस सॉफ्टवेयर के साथ काम करता है।