Sunday, August 30, 2015

अपने फोन को फ्री में बनायें अपने कम्‍प्‍यूटर का रिमोट


Android ने Phone Technology को और Computing को एक नई दिशा दी है, आज पता ही नहीं चलता है कि आप Phone चला रहे हो या Computer। यह दोनों आपस में काफी घुल मिल गये हैं, यहॉ तक कि आज Technology की वजह से अपने घर में रखे Computer को अपने Android Phone पर Access कर सकते हो और अगर चाहो तो अपने Computer को अपने android Phone से Remote Control की तरह Control भी कर सकते हो, उसकी सारी Files, Music, Video आदि से अपने android Phone से Access कर सकते हो,  आइये जानते हैं कैसे - 

Saturday, August 15, 2015

एंड्रॉयड फोन को रीसेट और फार्मेट कैसे करें


समय के साथ एंड्रॉयड ने बहुत तरक्‍की की है, गूगल भी एंड्रॉयड के साथ हर रोज नये प्रयोग करता ही रहता है, लेकिन  वायरस जैसी समस्‍या हमेशा परेशान करती है,। वायरस इलैक्‍ट्रोनिक डिवाइसों के लिये बहुत बडा खतरा हो गया है, अगर वायरस आपके फोन को संक्रमित कर दे तो इसके फंग्‍शन ठीक तरीके से काम नहीं करते हैं। जिसके लिये कभी-कभी इसे फार्मेट करने की भी आवश्‍यकता पडती है, जिससे यह पुन: नये फोन की तरह रीसेट हो जाता है। आइये जानते हैं कैसे - 
  1. Phone की Menu को ओपन कीजिये। 
  2. अब menu में से Setting को चुनिये। 
  3. यहॉ Privacy Setting को चुनिये। 
  4. Privacy Setting में Factory data reset को चुनिये। 
  5. अगर आपको SD Card फार्मेट नहीं करना है तो Format SD Card से टिक हटा दीजिये। 
  6. अब reset phone बटन पर क्लिक कर दीजिये। 
  7. कुछ ही समय में आपका Phone reset या Format हो जायेगा। 
आप Factory data reset करने के लिये इस कोड का भी प्रयोग कर सकते हैं -  *2767*3855#  इस कोड को डायल करके ok दबाने पर आपका Phone रीसेट हो जायेगा।

नोट - अगर आपके Contacts सिम में है और आप उन्‍हें सु‍रक्षित रखना चाहते हो तो सिम को निकाल कर ही reset करें, क्‍योंकि phone reset करने पर आपके phone का सारा डाटा, Contacts, SMS Gallery फार्मेट हो सकती है। अगर ऐसा कोई सामान है तो पहले उसे सुरक्षित अवश्‍य कर लें।