Saturday, March 8, 2014

Windows 8 के लिए Keyboard Shortcuts.....

अगर आप Windows 8 का इस्तेमाल करते हैं तो आप के लिए कुछ Keyboard Shortcuts....... 
  1. अगर आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में इन्टरनेट ब्राउसर पर नेट सर्फ कर रहे हैं और आप को अपने कंप्यूटर के डेस्कटॉप पर जाना हो तो Windows key + D को दबाएँ !
  2.  
  3. अगर आप को कंप्यूटर के स्टार्ट पेज देखना हो तो सिर्फ Windows key को दबाएँ !

  4. अगर आप अपने कंप्यूटर के program and features, power option, event viewer, device manager, control panel, system, search और run को खोलना चाहते हैं तो Windows key+X को दबाएँ !

  5. अगर आप अपने कंप्यूटर के Charms को खोलना चाहते हैं तो Windows key+C को दबाएँ !

  6. अगर आप अपने Windows 8 के सेटिंग को खोलना कहते हैं तो Windows key+I को दबाएँ !

  7. और अगर आप अपने कंप्यूटर में कोई screen shot लेना चाहते हैं तो Windows key + Print screen बटन को एक साथ दबाएँ ! Windows key + Print screen को दबाते ही आप का Screen shot अपने आप आप के कंप्यूटर के My Pictures में सेव हो जायेगा !
  8.  कंप्यूटर में किसी फाइल को Search करने के लिए Windows key +F बटन दबाएँ Search बार खुल जायेगा !

Wednesday, March 5, 2014

Windows 8 को Shut down करने का आसान तरीका



Windows 8 को Shut down, Switch user, Sign out, Sleep, या Restart करने का एक बहुत आसान शार्ट-कट है ! Alt+F4 key को एक साथ दबाएँ और फिर आप के कंप्यूटर डेस्कटॉप पर Shut down, Switch user, Sign out, Sleep, या Restart करने का आप्शन आ जायेगा इनमे से आप जिसको अप्लाई करना चाहते हैं उसको क्लिक करें और फिर ओके दबा दें ! Alt+F4 key के द्वारा आप अपने डेस्कटॉप पर खुले हुवे किसी भी विंडो या Internet ब्राउसर को भी बंद कर सकते हैं ! यानि अगर आप Alt+F4 key को दबाते हैं तो आप के डेस्कटॉप पर जो भी विंडो खुला है चाहे वो कोई Internet ब्राउसर ही क्यों न हो वो बंद हो जायेगा !