Friday, July 26, 2013

कंप्यूटर के शुरू होने की आवाज बदलिए

https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhbt3u7F5QjOQ3J_H7hVz7SY1i2a1q069PCiVZhq3ZmILctotbW2X8kmafycm3bVz_MJBWorZAHhkuP_0oRq5PYHHFO3tRHPsGGDgP_Zkn7rYQj7GVOTj0O3OpqJimIR-f15al2lJRNSPIE/s1600/aero.jpg
अगर आपका कंप्यूटर शुरू होते हुए विंडोज की Startup Sound की बजाये आपकी पसंद का संगीत सुनाये तो आपको कैसा लगेगा।

एक छोटे से पोर्टेबल टूल के जरिये जिसका नाम है Startup Sound Changer, ये एक छोटा पोर्टेबल टूल है जो आपको बहुत आसानी से स्टार्ट अप साउंड बदलने की सुविधा देता है ।


इसके लिए आपके कंप्यूटर पर विंडोज विस्टा या उससे आगे का विंडोज संस्करण इंस्टाल होना चाहिए और एक साउंड फाइल जो wav फॉर्मेट में हो ।


फिर इस टूल को डाउनलोड कर Winrar से Unzip कीजिये और यह सॉफ्टवेर शुरू कीजिये फ़िर Replace बटन पर क्लिक कर अपनी पसंद की साउंड फाइल चुन लीजिये बस आपका कंप्यूटर आपका संगीत बजाते हुए शुरू होगा ।
आप वापस पुराने स्टार्ट अप साउंड पाना चाहें तो Restore बटन पर क्लिक  करना होगा ।

  यह सॉफ्टवेर केवल 318 KB. आकार का छोटा और मुफ्त है  ।


डाउनलोड लिंक यहाँ है

Tuesday, July 23, 2013

किसी भी सॉफ्टवेयर को पूरी तरह से अनइन्स्टाल कीजिये


अनुपयोगी सॉफ्टवेयर हटाते समय अक्सर उसके कुछ अंश कंप्यूटर में बाकी रह जाते है खासकर इंटरनेट टूलबार पूरी तरह हटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है, ऐसे कुछ टूल हैं जो इस तरह के सॉफ्टवेयर को पूरी तरह हटाने का काम करते हैं ।

ऐसा ही एक टूल है Advanced Uninstaller PRO जिसके लिए ताजा खबर है की अब इसको पूरी तरह मुफ्त कर दिया गया है ।

इसे उपयोग करना भी आसान है इसके मुख्य विंडो में Uninstall Programs विकल्प पर क्लिक करें आपके सामने कंप्यूटर में इंस्टाल सॉफ्टवेयर की एक सूची आएगी उसमें से जिस भी सॉफ्टवेयर को हटाना चाहे उसे चुनकर नीचे Uninstall बटन पर क्लिक कर दें जिद्दी प्रोग्राम हटाने के लिए Forced Removal बटन पर क्लिक करें।
ये एक टूल आपके कंप्यूटर से जुड़े कई मुश्किल कामों को आसान बना देता है नाम के अनुरूप ये प्रोग्राम को अनइंस्टाल तो करता ही है साथ ही
monitor app installation,
clean and manage Start menu, manage fonts,
manage Control Panel applets,
Windows Services manager,
duplicate files,
file shredder,
cookie manager for Internet Explorer, Google Chrome and Mozilla Firefox browsers,
registry cleaner, registry optimizer
जैसे अन्य उपयोग भी है ।

पर ध्यान रखें की अगर आपको इसके अतिरिक्त विकल्पों के विषय में आपको जानकारी ना हो तो इन विकल्पों में कोई अवांछित बदलाव आपके कंप्यूटर के जरुरी कामों में बदलाव कर सकता है ।

सिर्फ 20.13 एमबी आकार का मुफ्त उपयोगी औजार ।

डाउनलोड लिंक यहाँ है

Sunday, July 21, 2013

विज्ञापनों से पायें छुटकारा

इंटरनेट कई लाभ प्रदान कर सकता है, लेकिन यह भी कुछ कमियां के साथ आता है. बहुत सी वेब साइट्स पर अनेक प्रकार के विज्ञापन आते है जो हमे हमारा काम करने में परेशानी पैदा करते हैं।   
 बहुत से वेब ब्राउज़र में विज्ञापन ब्लॉकर्स शामिल हो सकते हैं, लेकिन ज्यादातर समय, वे अप्रभावी होते हैं। कष्टप्रद विज्ञापनों से अपने आप को बचाने के लिए, आपको केवल AdFender चलाने की जरूरत है। AdFender विज्ञापन, बैनर और अन्य कष्टप्रद विज्ञापनों को हटा देगा। AdFender के चलने के बाद किसी भी वेबसाईट को बगेर विज्ञापन के पाएंगे। 

AdFender एक मुफ्त सॉफ्टवेर है।

Wednesday, July 17, 2013

ऑनलाइन हिंदी में टाइपिंग सीखें

 हिंदी में टाइपिंग करना थोडा मुश्किल ही रहा है वो इसलिए की कीबोर्ड हिंदी में होते हैं और इंग्लिश टाइपिंग सिखाने के लिए ढेरों प्रोग्राम उपलब्ध हैं पर हिंदी टाइपिंग सिखाने के लिए अभी तक कोई सॉफ्टवेयर मौजूद नहीं था । पर अब नहीं मैं आपको एक वेबसाइट का लिंक दे रहा हूँ जो आपको ऑनलाइन हिंदी टाइपिंग सिखाएगा वो भी हिंदी भाषा में ही ।
       यहाँ से आप हिंदी फोंट्स भी Download कर सकते हैं । इसके अलावा Font Converter भी उपलब्ध है ।



Wednesday, July 10, 2013

किसी भी फाइल को बदलें PDF में


अपने किसी भी Document जिसे आप Print कर सकते उसे अब आसानी से PDF File के रूप में बदल सकते है।
जिस भी फाइल को PDF में बदलना चाहते है उसे Open कर प्रिंट पर क्लिक करें
प्रिंटर की सूची में doPDF को चुने ok या प्रिंट पर क्लिक करें
अब आपसे वो स्थान पूछा जायेगा जहाँ पर आप नयी बनी पीडीऍफ़ फाइल रखना चाहते है
अपनी पसंद का फोल्डर चुन कर इसे सेव कर दें ।

सिर्फ 4.25 एमबी का उपयोगी औज़ार ।

डाउनलोड लिंक यहाँ है

Thursday, July 4, 2013

फोल्डर के सभी चित्रों का आकार बदले एक क्लिक से


किसी फोल्डर में रखे सारे फोटो को बनाइये एक जैसे आकार में इस मुफ्त और पोर्टेबल फोटो रीसाइज़ टूल से ।
अपना एक फोल्डर चुने जिसमे नयी बनी फोटो सेव करना चाहते हो बस एक क्लिक करते ही आपके सभी फोटो एक आकार में वहां आ जाएँगी ।

डाउनलोड लिंक यहाँ है

जानिए आपका कंप्यूटर कब शुरू और बंद हुआ


वैसे शायद आपको इसकी जरुरत न हो पर अगर आपके कंप्यूटर को आपके अलावा अन्य लोग भी उपयोग करते हैं तो अपने कंप्यूटर पर नजर रखने का ये एक बेहतर विकल्प बन सकता है .

 एक छोटा सा सोफ्टवेयर TurnedOnTimesView जो आपको बताएगा की आपका कंप्यूटर कब कब बंद शुरू या रिस्टार्ट किया गया है और अगर आपका कंप्यूटर कभी किसी तकनीकी वजह से बंद या रिस्टार्ट हुआ हो तो उसकी सूचना भी आपको इस टूल में मिल जायेगी  . अगर आप चाहें तो पूरी जानकारी को HTML, TXT, XML, CSV फाइल फॉर्मेट में सुरक्षित भी कर सकते हैं .
ये एक पोर्टेबल टूल है इसलिए इसे इंस्टाल करने की जरुरत नहीं बस अनजिप कीजिये और TurnedOnTimesView.exe को शुरू कर दीजिए .

सिर्फ ६४ केबी आकार का मुफ्त पोर्टेबल टूल